हल्द्वानी: आठ जनवरी को शपथ लेगी आईएमए की नई कार्यकारिणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महानगर कार्यकारिणी के लिए डॉ. जेएस भंडारी को अध्यक्ष और डॉ. संजय सिंह को सचिव चुना गया। डॉ. धीरेंद्र बनकोटी, डॉ. नीरज त्रिपाठी व डॉ. रितु त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र ओली, संयुक्त सचिव डॉ. संजय पंत, डॉ. एसएस बिष्ट, डॉ. पवलीन को बनाया गया है। कल्चर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महानगर कार्यकारिणी के लिए डॉ. जेएस भंडारी को अध्यक्ष और डॉ. संजय सिंह को सचिव चुना गया। डॉ. धीरेंद्र बनकोटी, डॉ. नीरज त्रिपाठी व डॉ. रितु त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र ओली, संयुक्त सचिव डॉ. संजय पंत, डॉ. एसएस बिष्ट, डॉ. पवलीन को बनाया गया है। कल्चर सचिव डॉ. पूनम सिंह, साइंटिफिक सचिव डॉ. सिद्धार्थ पांडे, डॉ. एचएच भंडारी, डॉ. अर्चना सिंह को बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अजय पाल, डॉ. अमर पाल, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ एनएस भारती, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. वाईसी शर्मा, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. प्रदीप पांडे, डॉ. पुनीत गोयल को बनाया गया है। स्टेट काउंसिल का सदस्य डॉ. आरजेके सिंह, डॉ. राघव पांडे व डॉ. मनोज जोशी को बनाया गया है।

इसके अलावा मीडिया सचिव डॉ. महेश शर्मा, लीगल सेल का सदस्य डॉ. अजय पांडे व डॉ. एमसी तिवारी को बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. जेएस भंडारी ने बताया कि आठ जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

 

संबंधित समाचार