बहराइच: ठेकेदार ने किसान को पीटा, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गंगापुर गन्ना तौल केंद्र पर बिना गन्ना अनलोड किए ही किसान से ठेकेदार ने भाड़े की मांग की। इसका किसान ने विरोध किया तो ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। …

बहराइच। गंगापुर गन्ना तौल केंद्र पर बिना गन्ना अनलोड किए ही किसान से ठेकेदार ने भाड़े की मांग की। इसका किसान ने विरोध किया तो ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

सभी ने ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। साथ ही सांसद को भी शिकायती पत्र भेजा है। प्रदर्शन के चलते काफी देर तक तौल प्रभावित रहा।

मोतीपुर तहसील अंतर्गत गंगापुर में गन्ना तौल केंद्र स्तिथ है। क्षेत्र के लोग गन्ना केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे। कोतवाली मूर्तिहा अंतर्गत गंगापुर गांव निवासी वशिष्ठ मौर्य पुत्र रामराज 30 दिसंबर को तौल केंद्र पर ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे। यहां पर तौल इंचार्ज ने गन्ने की तौल की। इसके बाद किसान ने ट्रक पर गन्ना अनलोड के लिए नंबर लगा दिया।

पढ़ें- बहराइच: बाग में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, जानें पूरा मामला…

कोतवाली में तहरीर देकर किसान वशिष्ठ मौर्य का कहना है कि बिना गन्ना अनलोड किए ही मधवापुर गांव निवासी ठेकेदार अशोक यादव पुत्र लाल बचन यादव के लेबर ने पैसे की मांग की। इस पर किसान ने पहले गन्ना ट्राली से अनलोड करने की बात कही। इस बात से ठेकेदार नाराज हो गया। उसने किसानों और लेबरों के सामने किसान वशिष्ठ मौर्य की पिटाई कर दी। साथ ही अपशब्दों का प्रयोग किया। इससे नाराज किसान रविवार को क्रय केंद्र पहुंचे।

किसान यशवंत सिंह, राम नारायण मौर्य, राजकुमार सिंह, संतोष सिंह, सुभाष चन्द्र, सुनील कुमार, अर्जुन सिंह, रमेश कुमार, बृजमोहन, दीनानाथ, अवधेश कुमार आदि ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। साथ ही सभी ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड को भी पत्र दिया है। कार्यवाई न होने पर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

संबंधित समाचार