हल्द्वानी: आज से फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से शुरू हो गया है। कुमाऊं में चार जनवरी से मौसम में फिर से परिवर्तन होगा। 10 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से शुरू हो गया है। कुमाऊं में चार जनवरी से मौसम में फिर से परिवर्तन होगा। 10 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इस साल का यह पहला पश्चिमी विक्षोभ होगा। चार जनवरी से यह सक्रिय होना शुरू हो जाएगा।

पांच जनवरी को नैनीताल, मुक्तेश्वर, मुनस्यारी, रामगढ़, रानीखेत जैसे स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। सात जनवरी को मौसम थोड़ा राहत देगा। बाद में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार ठंड में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। इधर हल्द्वानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री था।

संबंधित समाचार