हल्द्वानी: व्यापारी कार समेत लापता
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर का एक व्यापारी कार समेत लापता है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केआर गार्डन रामपुर रोड निवासी संजीव कुमार अग्रवाल (51) बीते वर्ष 10 दिसंबर को बिना बताए घर से चले गए थे। वह फोर्ड फिगो कार संख्या UK04-U3692 पर सवार होकर निकले थे। काफी खोजबीन के बाद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर का एक व्यापारी कार समेत लापता है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केआर गार्डन रामपुर रोड निवासी संजीव कुमार अग्रवाल (51) बीते वर्ष 10 दिसंबर को बिना बताए घर से चले गए थे।
वह फोर्ड फिगो कार संख्या UK04-U3692 पर सवार होकर निकले थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी की जांच की जा रही है।
