हरदोई: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहजहांपुर रोड पर एक साइकिल सवार को तेज रफ़्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल सवार की मौत की खबर दिए जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जिसके चलते गांव वाले आग-बबूला हो गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद वहां पहुंची …

हरदोई। शाहजहांपुर रोड पर एक साइकिल सवार को तेज रफ़्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल सवार की मौत की खबर दिए जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जिसके चलते गांव वाले आग-बबूला हो गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर किसी तरह जाम हटवाया।

बताया गया है कि कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र विजय पाल सिंह खेती-किसानी करता था। मंगलवार की सुबह वीरेंद्र साइकिल से किसी काम से जा रहा था। इसी बीच कौढ़ा तिराहे पर सड़क पार करते ही एक तेज रफ़्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बारे में लोगों ने पुलिस को बताया, लेकिन काफी देर तक जब पुलिस वहां नहीं पहुंची। जिसके चलते गांव वालों के अंदर गुस्सा घर कर गया।

नतीजतन लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जब जाम लगने का पता चला, आनन-फानन में पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। शव को कब्ज़े में ले कर किसी तरह सड़क पर जाम लगाए लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

अयोध्या: सीएचसी पर हुए सम्मेलन में आशा बहुओं को किया गया सम्मानित

ब्लॉक स्तरीय आशा सम्मेलन सीएचसी सोहावल में मंगलवार को हुआ। जिसमें सरकार से जारी कोविड 19 के दिशा निर्देशों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों सहित आशा को प्रशिक्षित किया गया।तेजी से बढ़ रहे कोरोना की तीसरी सम्भावित लहर को मद्देनजर मौजूद आशा बहुओं को सीएचसी प्रभारी ने दिशा निर्देश जारी किए।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: सीएचसी पर हुए सम्मेलन में आशा बहुओं को किया गया सम्मानित

 

संबंधित समाचार