हल्द्वानी: नवजात शिशु की मृत्युदर घटाने के लिए एसटीएच में प्रशिक्षण शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। मंगलवार को बाल रोग विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डा. रितु रखोलिया और डा. अमित ने प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह शिविर तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान कुमाऊं से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। मंगलवार को बाल रोग विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डा. रितु रखोलिया और डा. अमित ने प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह शिविर तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान कुमाऊं से आए विभिन्न डॉक्टरों और नर्सेज ने प्रतिभाग किया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ नैनीताल डा. भागीरथी जोशी ने किया। इस दौरान प्राचार्य डा. अरूण जोशी, डा. एमसी जोशी, डा. पवन मेहरा आदि थे।
