हल्द्वानी: यूओयू में एक माह बढ़े कार्यकाल से संविदा शिक्षकों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षकों का कार्यकाल सिर्फ एक माह बढ़ाये जाने पर शिक्षकों में आक्रोश है। बुधवार को कैंपस में हुई बैठक के बाद कुलसचिव के माध्यम से कुलाधिपति (राज्यपाल) को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कार्यकाल छह महीने या दो साल बढ़ाने की मांग की। संविदा शिक्षकों का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षकों का कार्यकाल सिर्फ एक माह बढ़ाये जाने पर शिक्षकों में आक्रोश है। बुधवार को कैंपस में हुई बैठक के बाद कुलसचिव के माध्यम से कुलाधिपति (राज्यपाल) को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कार्यकाल छह महीने या दो साल बढ़ाने की मांग की।

संविदा शिक्षकों का कार्यकाल एक माह बढ़ाने जाने से शिक्षक संघ (यूटा) कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को विवि कैंपस में हुई। तय किया गया कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विवि के मुख्य गेट पर पिछले दिनों से प्रशासन ने ताला लगा दिया था। तब तक विवि प्रशासन और शिक्षक आमने-सामने हैं। शिक्षकों का कहना कि है विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब लंबे अरसे से काम कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसरों का कार्यकाल सिर्फ एक महीने बढ़ाया गया हो। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक संघ अध्यक्ष भूपेन सिंह, उपाध्यक्ष शालिनी चौधरी, महासचिव राजेंद्र कैड़ा, संयुक्त सचिव शालिनी सिंह, उप सचिव, राजेश मठपाल, लता जोशी, मोहम्मद तारिक, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज