झारखंड में कोरोना के 3553 नए मरीज मिले, 244 हुए ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में हर दिन कोरोना मरीज की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 244 मरीज ठीक हुए हैं जबकि राज्य में 3553 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1316, बोकारो से 202, चतरा से 52, देवघर से 145, धनबाद से 223, दुमका …

रांची। झारखंड में हर दिन कोरोना मरीज की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 244 मरीज ठीक हुए हैं जबकि राज्य में 3553 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1316, बोकारो से 202, चतरा से 52, देवघर से 145, धनबाद से 223, दुमका से 45, पूर्वी सिंहभूम से 658,गढ़वा से 20, गिरिडीह से 46, गोड्डा से 24, गुमला से 28, हजारीबाग से 121, जामताड़ा से 19, खूंटी से 60, कोडरमा से 112, लातेहार से 30, लोहरदगा से 40, पाकुड़ से पांच, पलामू से 49, रामगढ़ से 147, सरायकेला से 23, सिमडेगा से 28 और पश्चिमी सिंहभूम से 160 नये कोरोना मरीज मिले है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 361518 हो गया हैं और कुल 18255227 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 10990 सक्रिय मामले हैं और कोरोना के 345379 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5149 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

ये भी पढ़े-

श्रीलंका की अदालत ने 12 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

संबंधित समाचार