रुद्रपुर: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर खुद को किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में भदईपुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव घर के ही कमरे में मिला। सुबह हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हत्या का यह …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में भदईपुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव घर के ही कमरे में मिला। सुबह हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हत्या का यह मामला दहेज को लेकर बताया जाता है। पुलिस की मानें तो 25 वर्षीय महिला फराह की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही उसके घर में दहेज को लेकर कलेश रहता था। रात में भी मारपीट होने की जानकारी है। गुस्से में आकर पति ने उसका गला दबा दिया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार