ओमिक्रॉन के चलते Grammy Awards 2022 हुआ पोस्टपोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना का कहर देश के साथ पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भी अब अपना खतरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों में भी पहुंच गई है। धीरे-धीरे करके कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। इस महामारी के कारण पूरी …

मुंबई। कोरोना का कहर देश के साथ पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भी अब अपना खतरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ये महामारी बॉलीवुड की गलियों में भी पहुंच गई है। धीरे-धीरे करके कई सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। इस महामारी के कारण पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है। दिल्ली जैसी जगहों पर थियेटर्स पूरी तरह बंद हैं और देश के कई हिस्सों में पार्शल लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट को ओमिक्रॉन के चलते पोस्‍टपोन कर दिया गया है।

64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट का आयोजन 31 जनवरी को होना था। डेट टलने के बाद आब जल्द ही इवेंट की नई डेट का ऐलान किया जाएगा। ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ‘द रिकॉर्डिंग एकेडमी’ ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए ये इवेंट स्‍थगित कर दिया है।

एकेडमी का कहना है कि इस इवेंट से ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ सकता है। कोविड-19 के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। सिर्फ भारत में अब 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

‘द रिकॉर्डिंग एकेडमी’ ने इवेंट पोस्टपोन करने को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा विशेषज्ञों, शहर और राज्य के अधिकारियों, आर्टिस्‍ट्स कम्‍यूनिटी और कई सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद रिकॉर्डिंग एकेडमी और सीबीएस ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स शो को पोस्‍टपोन कर दिया है।

पढ़ें- कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें…

संबंधित समाचार