हल्द्वानी: सात घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों ने झेली परेशानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कठघरिया बिजली घर में लगे पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को मुखानी, बिठौरिया, लालडांठ, कठघरिया आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे से बिजली सप्लाई ठप रही। दोपहर करीब एक बजे सप्लाई सुचारू होने बाद करीब एक घंटे बाद फिर संबंधित क्षेत्रों में बिजली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कठघरिया बिजली घर में लगे पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को मुखानी, बिठौरिया, लालडांठ, कठघरिया आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे से बिजली सप्लाई ठप रही।
दोपहर करीब एक बजे सप्लाई सुचारू होने बाद करीब एक घंटे बाद फिर संबंधित क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई, जिसके बाद शाम करीब 5:30 बजे सप्लाई सुचारू हो पाई। इधर, एडीओ नीरज पांडे ने बताया कि सर्दियों में ऑवरलोडिंग अधिक होने के कारण बिजली के एलटी के तार टूट जाते हैं। हालांकि इन तारों से कोई बड़ी क्षति नहीं होती है। राजपुरा, व काठगोदाम में भी तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
