उत्तराखंड: इस बार अप्रैल-मई में होंगी बोर्ड परीक्षाएं
यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। इस बार भी माध्यमिक शिक्षा परिषद का शैक्षिक कैलेंडर लंबा खिंचने के आसार बन रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ ही चुनाव इसका बड़ा कारण बन रहा है। माना जा रहा है कि इस बार भी परीक्षाएं अप्रैल या मई में होंगी। उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं को उत्तर प्रदेश …
यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। इस बार भी माध्यमिक शिक्षा परिषद का शैक्षिक कैलेंडर लंबा खिंचने के आसार बन रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ ही चुनाव इसका बड़ा कारण बन रहा है। माना जा रहा है कि इस बार भी परीक्षाएं अप्रैल या मई में होंगी।
उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं को उत्तर प्रदेश के साथ ही कराया जाता है। उत्तर प्रदेश ने जब बोर्ड परीक्षाएं रद्द की थीं तभी उत्तराखंड ने ऐसा निर्णय लिया था। अब उत्तर प्रदेश ने चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड में भी इसी को लेकर मंथन चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अप्रैल के अंत या मई में बोर्ड की परीक्षाएं हो सकती हैं।
70 प्रतिशत पाठ्यक्रम में से तैयार होंगे प्रश्न पत्र
बोर्ड परीक्षाओं के लिए फार्म भरने का काम भी अभी सही तरीके से पूरा नहीं हो सका है। कक्षाएं भी अक्टूबर से सुचारू हो सकीं, वह भी कक्षाओं के लिए पूरा वक्त नहीं मिला है। इसी के चलते इस बार पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम किया जा सकता है। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
अभी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। चुनाव व कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इनका आगे बढ़ना तय है। अंतिम निर्णय चुनाव कार्यक्रम आने के बाद होगा। – एनसी पाठक, उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड
