रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में, इस जोड़ी से होगा अगला मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीलेड। भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन एडीलेड इंटरनेशनल वन एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे बोपन्ना और रामकुमार ने फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और मोनाको के हुजो निस की जोड़ी को युगल क्वार्टर फाइनल में 6 . 1, 6 . 3 से हराया। …

एडीलेड। भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन एडीलेड इंटरनेशनल वन एटीपी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे बोपन्ना और रामकुमार ने फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और मोनाको के हुजो निस की जोड़ी को युगल क्वार्टर फाइनल में 6 . 1, 6 . 3 से हराया।

Rohan Bopanna interview: With a proper system, 'there will be no  controversy in Indian tennis'

अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त बोस्पिनया के तोमिस्लाव बर्किच और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेस से होगा। दोनों का शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो मार्च में दिल्ली में डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप मैच में भी वे साथ खेल सकते हैं।

Adelaide International Prize Money 2022 [Confirmed] - How Much Players Will  Earn - peRFect Tennis

भारत की सानिया मिर्जा और उक्रेन की नाडिया किचेनोक की जोड़ी सेमीफाइनल में एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स से खेलेगी। यह 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम टूर्नामेंट है ।

संबंधित समाचार