हल्द्वानी: टैबलेट के लिए 10.55 करोड़ की धनराशि मिली
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीजीपी कॉलेज के 12 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण योजना का लाभ मिलना है। इसके लिए गुरुवार को शासन ने 10.55 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। देर शाम तक कॉलेज के पोर्टल में 3500 विद्यार्थियों ने टैबलेट के बैंक खाते की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। प्राचार्च डॉ. बीआर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीजीपी कॉलेज के 12 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण योजना का लाभ मिलना है। इसके लिए गुरुवार को शासन ने 10.55 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। देर शाम तक कॉलेज के पोर्टल में 3500 विद्यार्थियों ने टैबलेट के बैंक खाते की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है।
प्राचार्च डॉ. बीआर पंत ने बताया कि विद्यार्थियों से ऑनलाइन बैंक खाते की जानकारी लेने से धनराशि भुगतान की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। गुरुवार को कॉलेज प्रशासन और बैंक अधिकारियों की इस विषय को लेकर बैठक भी हुई। विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन दी गई जानकारी को कॉलेज बैंक को भेजने की योजना बना रहा है। इससे बैंक विद्यार्थियों के खाते में कम समय में 12 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर सकेगा। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।
