जन्मदिन विशेष : पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं बिपाशा बसु, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े रोचक किस्से

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 42 साल की हो गई हैं। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी, 1979 को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा ने भले ही छह साल से फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन लाइफस्टाइल के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने महज 17 साल की …

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 42 साल की हो गई हैं। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी, 1979 को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा ने भले ही छह साल से फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन लाइफस्टाइल के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था। अपने दो दशक के करियर में बिपाशा ने कई फिल्में कीं, जिनमें उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। लेकिन बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं हैं। आइये जानिए अभिनेत्री से जुड़े कुछ रोचक किस्से..

Image

बिपाशा बसु ने डीनो मोरिया को 6 और  जॉन अब्राहम को 9 साल तक किया डेट
कभी डीनो मोरिया को डेट करने वालीं बिपाशा जॉन अब्राहम संग घर बसाना चाहती थीं। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बिपाशा बसु ने डीनो मोरिया को 1996 से डेट करना शुरू किया था। ये वो दौर था जब बिपाशा मॉडलिंग किया करती थीं और डीनो मोरिया भी एक मॉडल ही थे। दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और रिश्ता बन गया। दोनों ने साथ में राज़ फिल्म में काम भी किया था और इसमें कैमिस्ट्री ने अच्छे अच्छों के छक्के छुड़ा दिए थे। इनका रिश्ता छह साल चला और राज़ फिल्म के हिट होने के कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप हो गया।

Happy Birthday Bipasha Basu: Bipasha Basu used to eat food with Dino Morea for 10 rupees to save money, turned down Vinod Khanna's movie offer | पैसे बचाने के लिए डिनो मोरिया

साल 2002 में डीनो मोरिया से ब्रेकअप के बाद बिपाशा को जिस्म फिल्म का ऑफर आया, जिसमें वो जॉन अब्राहम के साथ कास्ट की गई थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों को एक दूसरे ये प्यार हो गया। लेकिन 2011 में जो हुआ वो हैरान करने वाला था। बिपाशा बसु को डेट करने के दौरान ही वो प्रिया रुंचाल को भी डेट कर रहे थे और ये बात एक ट्वीट के जरिए बिपाशा को पता चली तो हंगामा मच गया। मजबूत नजर आने वाला ये रिश्ता 9 साल में ही बिखर गया।

6 साल डीनो मोरिया, 9 साल जॉन अब्राहम फिर कैसे बिपाशा बसु को 1 साल में ले उड़े करण सिंह ग्रोवर

एक साल में ही दिल ले उड़े करण सिंह ग्रोवर
इसके बाद 2015 में बिपाशा बसु फिल्म Alone में नजर आईं। ये एक थ्रिलर मूवी थी, जिसमें उनके अपोजिट करण सिह ग्रोवर थे। करण सिंह ग्रोवर का साथ बिपाशा को भा गया। दोनों के दिलों में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी और जो बात 9 साल के रिश्ते में नहीं दिखी वो बात बिपाशा बसु ने इस एक साल के रिश्ते में देख ली। आखिरकार टीवी एक्टर और करण सिंह ग्रोवर 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

Image

पति से अमीर हैं बिपाशा
बिपाशा के पास भले ही कई सालों से काम न हो, लेकिन शान-ओ-शौकत के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। प्रॉपर्टी के मामले में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से कहीं आगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा पति करण से सात गुना ज्यादा अमीर हैं। बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 111 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी तुलना में पति करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति 2 मिलियन डॉलर यानी महज 15 करोड़ रुपये है। बिपाशा के पास फिलहाल भले ही फिल्में ना हों लेकिन उनके पास कई कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं।

थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड डेब्यू
बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में बिपाशा के अपोजिट अक्षय कुमार थे। इस फिल्म के लिए बिपाशा को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘राज’ (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जोनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं।

Bipasha Basu's Style Evolution in Movies | Style & Beauty

संबंधित समाचार