हल्द्वानी: आर्थिक तंगी के चलते दो लोगों ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आर्थिक तंगी के चलते हल्द्वानी में अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने फांसी लगा ली। एक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। दोनों ही विवाहित थे। पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के महादेव विहार, बच्ची नगर निवासी सुंदर सिंह (44) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आर्थिक तंगी के चलते हल्द्वानी में अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने फांसी लगा ली। एक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। दोनों ही विवाहित थे।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के महादेव विहार, बच्ची नगर निवासी सुंदर सिंह (44) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था। सुंदर रिटायर्ड फौजी था। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। दूसरे मामले में वीरेंद्र मौर्या ने अपने घर में फांसी लगा ली। वीरेंद्र भी मुखानी थाना क्षेत्र का निवासी था और मजदूरी करता था। उसके भी पत्नी और दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि घर में आर्थिक परेशानी चल रही थी। इसके चलते ही उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

संबंधित समाचार