बरेली: नगर निगम परिसर में 20 करोड़ के नए भवन का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आचार संहिता से पहले नगर निगम के नए बहुमंजिला भवन का उद्घाटन हो गया। शुक्रवार को यहां मेयर और नगर आयुक्त के दफ्तरों को शिफ्ट कर दिया गया। भवन का कुछ काम बाकी है। जल्द ही नगर निगम के दूसरे कार्यालयों को भी इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस भवन के उद्घाटन …

बरेली, अमृत विचार। आचार संहिता से पहले नगर निगम के नए बहुमंजिला भवन का उद्घाटन हो गया। शुक्रवार को यहां मेयर और नगर आयुक्त के दफ्तरों को शिफ्ट कर दिया गया। भवन का कुछ काम बाकी है। जल्द ही नगर निगम के दूसरे कार्यालयों को भी इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस भवन के उद्घाटन को लेकर काफी समय से कोशिश चल रही थी।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम परिसर के अंदर बहुमंजिला इमारत का निर्माण हो रहा है, जिसमें नगर निगम के सभी दफ्तरों को शिफ्ट किया जाना है। नए भवन में आईसीसीसी यानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम का भी निगरानी रूम बना हुआ है, लेकिन दूसरे कार्यालयों को इसमें स्थानांतरित नहीं किया जा पा रहा था।

कुछ दिन पहले निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ये काम पूरा नहीं हो पा रहा था। अब आचार संहिता लगने की संभावना भी चल रही है। इसलिए अब पूरे को चुके निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के दौरान इस भवन के उद्घाटन पर भी जोर दिया गया था। इस भवन के प्रथम तल पर मेयर और नगर आयुक्त दोनों के कार्यालयों को शिफ्ट कर दिया गया है। इस मौके पर पार्षद, नगर निगम के अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।

संबंधित समाचार