हल्द्वानी: जो मास्क न पहने, सोशल दूरी न बनाए, उसका तुरंत चालान करें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने शनिवार को शिविर कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर बैठक की। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए राज्य …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने शनिवार को शिविर कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर बैठक की।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी की है। सभी जिलाधिकारी इस एसओपी का सख्ती से पालन कराएंगे। हाट, बाजार, बस अड़डे, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टिेसिंग का सख्ती से पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाने और चालानी कार्रवाई के लिए कहा।

साथ ही वॉल पेंटिंग, पेटिंग, सोशल मीडिया के जरिए जनता को को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक जनपद में पुलिस एवं कोरोना कंट्रोल रूम की स्थापना, उसका टेलीफोन नंबर सार्वजनिक स्थानों पर फ्लैश करने को कहा। कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक सैंपलिंग, टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त रावत ने सभी जिलाधिकारियों को बॉर्डर चेक पोस्ट, पर्यटक स्थलों, विदेश व राज्य के बाहर से आने वाले लोगो की शत-प्रतिशत सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। डीआईजी भरणे ने सभी पुलिस अधिकारियों को व्यापार मंडल, स्वयं सेवी संगठनों, अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय कर, लाउडस्पीकर से जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कसार देवी अल्मोड़ा, नैनीताल, भीमताल, मोहान बिनसर समेत अन्य पर्यटक स्थानों पर आ रहे विदेशी पर्यटकों का डाटा इकट्ठा कर ग्रुप में देने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता