हल्द्वानी में रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार स्थगित, रामनगर में जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर चल रही रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संघ की हड़ताल रविवार को स्थगित हो गई है। निगम प्रबंधन के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आए। चौथे दिन काम पर आने से रोडवेज बसों का संचालन सामान्य हो गया। इसके बाद रोडवेज परिसर यात्रियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर चल रही रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संघ की हड़ताल रविवार को स्थगित हो गई है। निगम प्रबंधन के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आए। चौथे दिन काम पर आने से रोडवेज बसों का संचालन सामान्य हो गया। इसके बाद रोडवेज परिसर यात्रियों से खचाखच भरा दिखाई दिया। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी देखने को मिली। जबकि रामनगर में संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी रोडवेज बस परिसर में धरने पर बैठे रहे।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंगवाल ने बताया कि निगम प्रबंधन ने मंगलवार को वार्ता के लिए बुलाया है। साथ ही चुनाव आचार संहिता का भी हवाला दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने लंबे आंदोलन के बावजूद कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करते हुए सिर्फ आश्वासन ही दिए। इससे कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। चुनाव संपन्न होते ही फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इधर, काम पर लौटने के बाद रविवार को रोडवेज में यात्रियों की भीड़ रही। ऐसे में कोविड महामारी बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। बसों का संचालन सामन्य होने के बाद भी निगम के अधिकारियों ने कोविड-19 के गाइडलाइनों का अनुपालन नहीं किया। 100 फीसदी सवारियों को बैठाकर बसों का संचालन किया जा रहा है।

रामनगर में संविदा कर्मी अब भी धरने पर बैठे
रामनगर। उत्तराखंड रोडवेज संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी रोडवेज बस परिसर में रविवार को भी धरने पर बैठे रहे। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि वह पिछले कई माह से समय-समय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं माना जा रहा है। इस दौरान शाखा अध्यक्ष राकेश यादव, मोहित सिंह रावत, मोहम्मद शाहिद, नितिन कुमार, राजपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, दीपक कुमार राजपाल सिंह, जतिन कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता