चेन्नई: भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने बताया वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें अकेला रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कोविड की पिछली …

चेन्नई। भाजपा नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने बताया वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें अकेला रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने एक ट्वीट में कहा कि कोविड की पिछली दो लहरों से बचने के बाद आखिरकार कोविड ने मुझे संक्रमित कर ही दिया।

उन्होंने बताया कि उनकी नाक बह रही है जिसके बाद उन्होंने जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गईं। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने खुद को पृथक कर लिया है। मुझे अकेला रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगले पांच दिनों तक मेरा मनोरंजन करते रहें और लक्षण दिखने पर जांच कराएं।

इसे भी पढ़ें

IIT के प्रोफेसर ने किया ये बड़ा दावा, इन महानगरों में फूट सकता है कोरोना बम!

 

संबंधित समाचार