नैनीताल: सीमाओं पर अस्तित्व में आएंगी सुविधायुक्त कोविड चौकियां, अब तक टैंट में हो रही कोविड जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। कोरोना के दूसरे वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक तथा कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर अब प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने युद्व स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। कुमाऊं के बॉर्डर क्षेत्रों पर लाखों रुपयों की लागत से कोविड चौकी का निर्माण शुरू कर दिया गया। सुविधाओं से लैस कोविड चौकी निर्माण …

गरमपानी, अमृत विचार। कोरोना के दूसरे वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक तथा कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर अब प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने युद्व स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। कुमाऊं के बॉर्डर क्षेत्रों पर लाखों रुपयों की लागत से कोविड चौकी का निर्माण शुरू कर दिया गया। सुविधाओं से लैस कोविड चौकी निर्माण से बॉर्डर पर निगेहबानी तेज होगी वहीं ड्यूटी में तैनात कोरोना वारियर्स को परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा।

कोविड चौकियां रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान, अल्मोड़ा, हल्द्वानी हाईवे पर लोधिया, रामनगर के मोहान तथा लमगड़ा में स्थापित होंगी। पहले स्वास्थ्य विभाग व पुलिस कर्मी बॉर्डर क्षेत्र में टेंट लगाकर कोविड जांच कर रहे थे। अब प्रशासन के हरकत में आने के बाद रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान, अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोधिया, मोहान कथा लमगड़ा क्षेत्र में सुविधा युक्त कोविड चौकी का निर्माण शुरू हो गया है।

निर्माणाधीन कोविड चौकी विशेष कक्ष तथा रसोई का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। भुजान, लोधिया तथा लमगडा़ क्षेत्र में निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है जबकि मोहन क्षेत्र में वन विभाग की आपत्ति के चलते अभी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उम्मीद है कि जल्द ही मोहन में भी चौकी अस्तित्व में आ जाएगी।

कार्यदायी संस्था पेयजल निगम निर्माण शाखा के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र सुंदरियाल के अनुसार एक चौकी की लागत करीब 15 लाख रुपये के आसपास है। जल्द ही सभी चौकियों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात