हल्द्वानी: शराब के नशे में खाया जहर, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते रविवार को एक युवक ने शराब पीने के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सरना धारी नैनीताल निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट (33) पुत्र तारा सिंह पेशे से मजदूर है। घर में पत्नी व दो बच्चे हैं। बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते रविवार को एक युवक ने शराब पीने के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सरना धारी नैनीताल निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट (33) पुत्र तारा सिंह पेशे से मजदूर है। घर में पत्नी व दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि रविवार देर शाम महेंद्र ने जमकर शराब पी और नशे में उसने जहर खा लिया।

वह घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन में परिजन महेंद्र को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन जहर खाने की वजह नहीं बता सके।

संबंधित समाचार