हल्द्वानी: छात्रवृत्ति फार्म जमा करने को विद्यार्थियों में धक्कामुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन की छुट्टी के बाद खुले एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रवृत्ति फार्म जमा करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। छात्रों की संख्या इतनी अधिक थी कि उनकी लाइन कॉलेज के मुख्य द्वार से बाहर तक पहुंच गई। इसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार एवं रविवार को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन की छुट्टी के बाद खुले एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रवृत्ति फार्म जमा करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। छात्रों की संख्या इतनी अधिक थी कि उनकी लाइन कॉलेज के मुख्य द्वार से बाहर तक पहुंच गई। इसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार एवं रविवार को बंद रहा एमबीपीजी कॉलेज सोमवार को खुला। कॉलेज खुलते ही छात्रवृत्ति फार्म जमा करने वाले विद्यार्थी काउंटर पर पहुंच गए। काउंटर खुलने के बाद फार्म जमा करने को विद्यार्थियों में धक्का मुक्की तक हो गई।

इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने हस्तक्षेप करके विद्यार्थियों को कतार में खड़ा किया। कुछ देर में ही कतार इतनी लंबी हो गई कि वह कॉलेज के मुख्य गेट से बाहर निकल गई। इसके कारण नैनीताल हाईवे पर चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी प्राचार्य को हुई तो वह छात्रवृत्ति फार्म जमा होने वाले काउंटर पहुंचे।

यहां उन्होंने फार्म जमा करने वाले कर्मचारी को जल्द काम निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही एक कर्मचारी की और तैनाती की। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि पिछले कई दिनों से फार्म जमा कराये जा रहे हैं। दो दिन कॉलेज बंद होने के कारण सोमवार को विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई।

संबंधित समाचार