बाजपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
बाजपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की सूचना से मृतका के परिजन में कोहराम मच गया है। हादसा रविवार की देर रात मुख्यमार्ग पर मंडी मोड़ के नजदीक का बताया जा रहा है। जानकारी के …
बाजपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की सूचना से मृतका के परिजन में कोहराम मच गया है। हादसा रविवार की देर रात मुख्यमार्ग पर मंडी मोड़ के नजदीक का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगरपालिका के वार्ड नंबर-13 मोहल्ला राजीवनगर निवासी शीला (65) पत्नी विक्टर चरन अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिसे राहगीरों की मदद से आननफानन में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत होने की उन्हें जानकारी नहीं है। सरकारी अस्पताल से एक मेमो कोतवाली आया था जिसमें चोटें लगने की वजह से शीला नामक वृद्धा की मृत्यु होने की जानकारी दी गई है। अभी तक किसी की तरफ से लिखित तहरीर नहीं दी है, लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
