संभल: प्रत्याशी की गाड़ी से चुनाव सामग्री जब्त, लगाया जुर्माना
संभल/कुढ़फतेहगढ, अमृत विचार। आचार संहिता के लगने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने चुनाव प्रचार सामग्री हटाने के साथ ही चेकिंग अभियान तेज कर दी है। सोमवार को एक पार्टी के संभावित प्रत्याशी नरेश यादव अपने काफिले के साथ बिलारी आसदपुर मार्ग की ओर जा रहे थे। जैसे ही नेता का काफिला थाना कुढ़फतेहगढ …
संभल/कुढ़फतेहगढ, अमृत विचार। आचार संहिता के लगने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने चुनाव प्रचार सामग्री हटाने के साथ ही चेकिंग अभियान तेज कर दी है। सोमवार को एक पार्टी के संभावित प्रत्याशी नरेश यादव अपने काफिले के साथ बिलारी आसदपुर मार्ग की ओर जा रहे थे।
जैसे ही नेता का काफिला थाना कुढ़फतेहगढ के पास पहुंचा तो पुलिस ने काफिले को रोक लिया। चेकिंग करने के दौरान पुलिस को संभावित प्रत्याशी की सुरक्षा में लगे दो गनर के पास से लाइसेंसी राइफल और एक गाड़ी में चुनाव प्रचार सामग्री मिली। पुलिस ने चुनाव प्रचार से लदी गाड़ी को सीज कर दोनों असलहों को जमा कर लिया। अन्य चार गाड़ियों पर 10-10 हजार रुपए का चालान काटकर कानूनी कार्रवाई की है।
