नैनीताल: अब डीएसए मैदान में मिलेगी ताजा सब्जी
नैनीताल, अमृत विचार। नगर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा में लगने वाली सब्जी मंडी को डीएसए मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते पालिका प्रशासन ने मंगलवार को डीएसए मैदान में सब्जी मंडी कारोबारियों के लिए स्थान का चिह्नीकरण …
नैनीताल, अमृत विचार। नगर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा में लगने वाली सब्जी मंडी को डीएसए मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है।
इसके चलते पालिका प्रशासन ने मंगलवार को डीएसए मैदान में सब्जी मंडी कारोबारियों के लिए स्थान का चिह्नीकरण किया। पालिका अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया राम सेवक सभा में मंडी कारोबारी के रूप में पंजीकृत 14 व्यवसायियों को स्थान एलाट कर दिया है।
बुधवार से सब्जी मंडी कारोबारी डीएसए मैदान में ही सब्जी बेचेंगे। प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा।
