जसपुर: बारिश से फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजा मांगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के बाद कई जगहों पर खेतों में पानी भरने से गेंहू, लाही, सरसों व मटर की फसलें पानी में डूब गयीं और तेज हवा से लाही और गन्ने की फसल ढह गईं। जिससे किसानों काफी नुकसान पहुंचा है। जसपुर क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र है। यहां अधिकांश लोग …

जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के बाद कई जगहों पर खेतों में पानी भरने से गेंहू, लाही, सरसों व मटर की फसलें पानी में डूब गयीं और तेज हवा से लाही और गन्ने की फसल ढह गईं। जिससे किसानों काफी नुकसान पहुंचा है।

जसपुर क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र है। यहां अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं। क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से पतरामपुर, तीरथ नगर, भोगपुर डाम, भोगपुर फार्म, मलपुरी, निजाम गढ़, सीपका, हजीरो, खाली पार पट्टी, मनोरथपुर, वीर पुरी, फजलपुर, बगीची, किशन पुर, बहादर पुर, हमीरावाला, धर्मपुर, अंगदपुर, आसपुर, रायपुर, ढकिया, गूलरगोजी, पूरन पुर, नादेही, राजपुर, महुवाडाबरा, कासमपुर, देवी पुरा, मुरली वाला, तालवपुर, अमिया वाला, अहमद नगर, खेड़ा, रहमापुर, सन्यासियोंवाला, सूरज पुर, नारायण पुर, दादूवाला, गढ़ी हुसैन, गोविंद पुर, भवानी पुर, गौरा फार्म, शिवराज पुर पट्टी, कलिया वाला, कल्याणपुर, मण्डुवा खेड़ा, टांडा प्रभापुर, जगत पुर पट्टी, कुण्डा, लाल पुर, बकसौरा, बैलजूड़ी, बैंतवाला, मिससर वाला, भरतपुर, मेघावाला, भगवंतपुर, निवारमुण्डी, हलदुआ, टीला, केसरी गणेश पुर, जगदीशा वाला, श्याम नगर, बाबर खेड़ा व बसई आदि गांवों में खेतों में पानी भरने से खेतों में खड़ी गेंहू, लाही, सरसों व मटर की फसलें पानी में डूब गईं हैं।

कई स्थानों पर पानी तेज हवाओं के बाद गिर चुकी फसलों के ऊपर से बह रहा है। जानकारों के मुताबिक गेहूं, लाही व सरसों की फसलें काफी नाजुक होती हैं। ये ज्यादा पानी को बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और पानी का निकास न होने पर गल कर नष्ट हो जाती हैं। ऐसे में किसानों को फसल नष्ट होने का भय सताने लगा है। फसलों के नुकसान से किसान अत्यधिक चिन्तित हैं। किसानों ने वर्षा से हुए नुकसान की जांच कर उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है ।

संबंधित समाचार