हल्द्वानी: स्टाफ नर्स के बेटे ने की थी डॉक्टर के घर से चोरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक हफ्ते पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सक के घर हुई चोरी एक स्टाफ नर्स के बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान समेत पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के अन्य दो मामलों का खुलासा करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीती 3 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक हफ्ते पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सक के घर हुई चोरी एक स्टाफ नर्स के बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान समेत पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के अन्य दो मामलों का खुलासा करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बीती 3 जनवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बने आवास में रहने वाली एसटीएच की डॉक्टर पूनम के घर में चोर ने ताला तोड़कर सोने व हीरे के जेवर चुरा लिए थे। पुलिस ने इस मामले में नर्सेज क्वार्टर मेडिकल कॉलेज परिसर निवासी आर्यन लाल को गिरफ्तार किया है। दूसरी चोरी 9 जनवरी को शांतिनगर भोटिया पड़ाव निवासी आनन्द आसवानी के घर हुई।
चोर 25 हजार कीमत की इलेक्ट्रानिक साइकिल चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने वेलेजॉली लॉज निवासी सुनील रावत को गिरफ्तार किया है। तीसरी चोरी 10 जनवरी को मेडिकल कॉलेज परिसर में ही डॉ. निदेश कुमार के घर में हुई। चोर यहां से लैपटॉप व घड़ियां ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रगति विहार डहरिया निवासी अमित को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ सिटी भूपेंद्र धौनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई तारा सिंह राणा, हीरानगर चैकी प्रभारी ललित मोहन पांडे, मेडिकल चैकी प्रभारी अनिल आर्या, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कां. संजय नेगी, इसरार अहमद, इसरार नवी, विजय मेहता आदि थे।
