रुद्रपुर से हल्द्वानी के लिए बसों का टोटा, घंटों इंतजार करते रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी की बसों का गुरुवार को टोटा रहा। यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। स्कूल, कॉलेज व ऑफिस सहित जरूरी कार्यों से जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। रुद्रपुर डिपो की बसें भी रोडवेज परिसर में नहीं मिलने से हल्द्वानी जाने वाले योत्रियों को दिक्कतें आईं। डीडी चौक पर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी की बसों का गुरुवार को टोटा रहा। यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। स्कूल, कॉलेज व ऑफिस सहित जरूरी कार्यों से जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
रुद्रपुर डिपो की बसें भी रोडवेज परिसर में नहीं मिलने से हल्द्वानी जाने वाले योत्रियों को दिक्कतें आईं। डीडी चौक पर भी यात्री सुबह छह बजे से बस का इंतजार करते रहे। यात्री खेड़ा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से सुबह आठ बजे तक हल्द्वानी पहुंचना था। लेकिन उत्तराखंड की एक भी बस नहीं आई। बाद में इन्हें प्राइवेट बस में सफर करना पड़ा।

शहर की निवासी गुंजन एमबीपीजी की छात्रा हैं। उन्हें भी समय पर कॉलेज पहुंचना था, लेकिन उन्हें बस नहीं आने से इंतजार करना पड़ा। हल्द्वानी में एक ज्वेलरी शोरूम में सेल्समैन अंकित कुमार भी बस नहीं मिलने से लेट हो गए।

संबंधित समाचार