हल्द्वानी: नशीली कोल्डड्रिंक और चॉकलेट खिलाकर 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोशल मीडिया साइट से दोस्ती कर एक युवक ने नाबालिग को झांसे में लिया और नशीली चॉकलेट खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुखानी पुलिस से रिपोर्ट दर्ज की और बुधवार को आरोपी को धर दबोचा। मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की उम्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सोशल मीडिया साइट से दोस्ती कर एक युवक ने नाबालिग को झांसे में लिया और नशीली चॉकलेट खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुखानी पुलिस से रिपोर्ट दर्ज की और बुधवार को आरोपी को धर दबोचा।

मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की उम्र 15 साल है और वह 9वीं की छात्रा है। बताया जाता है कि छात्रा की मुलाकात सोशल मीडिया साइट के जरिये ग्राम पनियाली मुखानी निवासी एक 20 वर्षीय युवक से हुई।

इसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। पीड़िता की मानें तो बीती 24 दिसंबर को युवक ने उसे मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया। जहां से आरोपी उसे अपने पनियाली स्थित आवास ले गया और कोल्डड्रिंक और चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और जबरदस्ती करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने लामाचौड़ से गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई बबीता मेहरा, एसआई भूपाल राम पौरी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार व होमगार्ड इन्द्रजीत आदि मौजूर रहे।

संबंधित समाचार