हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के लिए छुपाकर रखी दो लाख 80 हजार की शराब जब्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव के लिए एक घर में छिपा कर रखी गई लाखों की शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। मामले में शराब जमा करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आचार संहिता लागू होने के बाद ये अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि मुखानी पुलिस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव के लिए एक घर में छिपा कर रखी गई लाखों की शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। मामले में शराब जमा करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आचार संहिता लागू होने के बाद ये अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि मुखानी पुलिस को शराब के गोदाम की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने पीपलपोखरा लामाचौड़ स्थित मुकेश गोस्वामी के मकान के गोदाम छापेमारी कर दी। पुलिस को गोदाम में छिपाकर कर रखी गई 78 पेटी देसी शराब जब्त कर ली। जिसकी कीमत करीब 2,80,000 लाख बताई जा रही है।
पुलिस ने शिवाजी कॉलोनी हल्द्वानी निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट को इस मामले में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि त्रिलोक ने ही यहां शराब का स्टॉक रखा था, ताकि चुनाव के समय इस शराब को प्रत्याशियों को महंगे दामों पर बेचा जा सके।
मकान मालिक पर 10 हजार का चालान
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मकान किराए पर देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। मकान मालिक मुकेश गोस्वामी का मौके पर ही पुलिस ने 10 हजार रुपए का चालान किया।
