रुद्रपुर: बच्चों का राशन दुकान में बेचने का आरोप, जांच को लेकर प्रदर्शन
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के वार्ड संख्या 36 के लोगों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कार्यकत्री पर बच्चों को मिलने वाले राशन को दुकानों में बेचने का आरोप लगाया है। कार्यकत्री पर गलत प्रमाण पत्र पर भर्ती नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने मामले में जिला कार्यक्रम …
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के वार्ड संख्या 36 के लोगों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कार्यकत्री पर बच्चों को मिलने वाले राशन को दुकानों में बेचने का आरोप लगाया है। कार्यकत्री पर गलत प्रमाण पत्र पर भर्ती नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की गई है।
गुस्साए वार्ड संख्या-36 के लोगों ने आरोपी कार्यकत्री के खिलाफ और जांच की मांग को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। आदर्श कालोनी के रहने वाले करन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की आरोपी कार्यकत्री की नियुक्ति गलत ढंग से हुई है।
उनके अनुसार कार्यकत्री ने बच्चों और गर्भवतियों को मिलने वाले राशन को दुकानों में बेचा हैं। इस बारे में आपत्ति जताने पर कार्यकत्री के द्वारा अभद्र व्यवहार भी किया गया है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है। इस मौके पर प्रेमवती, गीता, शांति, पूजा, निर्मला, विलेश देवी, राम बहादुर, ज्योति गंगवार, भगवान दास, हेमा आदि थे।
