हल्द्वानी: अगले चार दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 19 फरवरी के बाद बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। शनिवार को हल्की धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम के समय कोहरा फिर से छा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड रहेगी। सुबह के समय हल्द्वानी में हल्का कोहरा छाया हुआ था। पूर्वान्ह हल्की धूप निकली। लोगों ने …

हल्द्वानी/नैनीताल, अमृत विचार। शनिवार को हल्की धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम के समय कोहरा फिर से छा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड रहेगी।

सुबह के समय हल्द्वानी में हल्का कोहरा छाया हुआ था। पूर्वान्ह हल्की धूप निकली। लोगों ने दिन के समय में गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि शीतलहर की वजह से लोगों को हल्का ठंड का अहसास हुआ। शाम के समय फिर से कोहरा छा गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि दिन के समय कभी-कभी धूप भी निकलेगी। 19 फरवरी के बाद बारिश के आसार भी हैं। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले दिनों बारिश और कोहरे से पहाड़ों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। शनिवार को भवाली, भीमताल,मुक्तेश्वर आदि इलाकों में सुबह से धूप खिली रही। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि रात के समय पाला गिरने से सुबह के वक्त कड़ाके की ठंड रही।

नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सुबह से लेकर शाम तक चटख धूप खिलने से मौसम बेहद सुहावना बना रहा। स्थानीय लोगों के साथ ही नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों ने भी खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंद उठाया। हालांकि रातभर भर पाला गिरने की वजह से सुबह तक ठिठुरन भरी सर्दी हो रही है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 10.2 जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

संबंधित समाचार