संभल : बंद ईंट भट्ठे के पीछे चल रहा था तमंचे बनाने का खेल, पुलिस ने की घेराबंदी एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पीछे से पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचे बनाते पकड़ा है। मुखबिर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसको मौके पर ही पकड़ लिया। उसके …

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पीछे से पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचे बनाते पकड़ा है। मुखबिर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसको मौके पर ही पकड़ लिया। उसके पास से पांच तमंचे, कारतूस व इनको बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

संभल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र के गांव खग्गूपुरा के पास एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पीछे अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहा था। तभी सोमवार को मुखबिर ने पुलिस को अवैध शस्त्र बनाने वाले अभियुक्त के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ओमकार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसको कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही दबोच लिया।

पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहम्मद वकील अहमद पुत्र मोहम्मद असलम हाल निवासी चौधरी सराय माता मंदिर बताया। पुलिस ने अभिुक्त के पास से पांच तमंचे और 11 कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके चालान किया।

संबंधित समाचार