रायबरेली: किसानों ने मवेशियों को खेल मैदान में किया बंद, जानें वजह
रायबरेली। बेसहारा मवेशियों से परेशान किसान ने उन्हें खेल के मैदान में बंद कर दिया। जिसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मवेशियों को गौशाला भेजवाये जाने की गुहार लगाई। सोमवार देर शाम हरदी टीकर गांव के दर्जनों किसानों ने फसलों को चट कर रहे बेसहारा मवेशियों को खेतों से निकालकर गांव में बने खेल मैदान …
रायबरेली। बेसहारा मवेशियों से परेशान किसान ने उन्हें खेल के मैदान में बंद कर दिया। जिसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मवेशियों को गौशाला भेजवाये जाने की गुहार लगाई। सोमवार देर शाम हरदी टीकर गांव के दर्जनों किसानों ने फसलों को चट कर रहे बेसहारा मवेशियों को खेतों से निकालकर गांव में बने खेल मैदान में बंद किया।
इसके बाद इंद्रजीत सिंह, राम मनोहर, विजय, रामचंद्र, राम सजीवन, राम रतन सिंह, सूर्यपाल, पूर्व प्रधान अमरेश सिंह, विजय सिंह राजेंद्र बहादुर सिंह आदि ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में निराश्रित मवेशियों से निजात दिलाने की मांग करते हुए पकड़े गए निराश्रित मवेशियों को गौशालाओं में भिजवाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-अवैध रेत खनन पर केजरीवाल ने पंजाब CM को घेरा, कहा- कैसे करें पंजाब के बेहतर भविष्य की उम्मीद?
पशु चिकित्सक अनुराग सिंह ने बताया है कि जानकारी मिली है सुदामापुर, तथा धूता में दो गौशालाएं बनी है। जिसमें क्षमता से अधिक मवेशी पहले से हैं। व्यवस्था करवा कर अन्य गौशालाओं में मवेशियों को भिजवाया जाएगा।
टैंकर ने बाइक व साइकिल को मारी टक्कर, श्रमिक की मौत
रायबरेली। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर मनीरामपुर पुल के निकट अनियंत्रित राख लदे टैंकर की टक्कर से एनटीपीसी मजदूर समेत बाइक सवार ससुर व दामाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया वहीं इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेलीः टैंकर ने बाइक व साइकिल को मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, बाइक सवार दो गंभीर
