गदरपुर: डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
गदरपुर, अमृत विचार। डंपर द्वारा पिकअप को पीछे से टक्कर मार देने से पिकअप पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पिकअप स्वामी टीटू पुत्र घनश्याम सिंह निवासी मनेरा भोजीपुरा बरेली ने यहां थाने में दी अपनी तहरीर में बताया कि उसका ड्राईवर सरनाम पुत्र …
गदरपुर, अमृत विचार। डंपर द्वारा पिकअप को पीछे से टक्कर मार देने से पिकअप पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
पिकअप स्वामी टीटू पुत्र घनश्याम सिंह निवासी मनेरा भोजीपुरा बरेली ने यहां थाने में दी अपनी तहरीर में बताया कि उसका ड्राईवर सरनाम पुत्र बादशाह गाड़ी में तीन लोगों को लेकर रुद्रपुर से गदरपुर आ रहा था। तभी तड़के चार बजे पीछे से तेज गति से आ रहे डम्पर ने ग्राम सूरजपुर के निकट (एक्सिस बैंक के पास) वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअक पलट गयी और उसमें सवार लाल सिंह (26) पुत्र घनश्याम सिंह निवासी भोजीपुर बरेली की मौके पर हो गयी थी। जबकि रमेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी भोजीपुर बरेली को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य गंभीर घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
