हल्द्वानी: सीबीएसई के छात्रों के लिए साइंस चैलेंज शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 8वीं से 10वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ‘साइंस चैलेंज’ शुरू किया है। 28 फरवरी तक चलने वाले साइंस चैलेंज में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ ही अन्य बोर्ड में पंजीकृत छात्र-छात्राएं भी हिस्सा ले सकेंगे। साइंस चैलेंज के संबंध में सीबीएसई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 8वीं से 10वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ‘साइंस चैलेंज’ शुरू किया है। 28 फरवरी तक चलने वाले साइंस चैलेंज में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ ही अन्य बोर्ड में पंजीकृत छात्र-छात्राएं भी हिस्सा ले सकेंगे।

साइंस चैलेंज के संबंध में सीबीएसई की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया है कि दीक्षा प्लेटफार्म पर यह चैलेंज उपलब्ध है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दीक्षा प्लेटफार्म पर नाम रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा आवेदकों को रजिस्ट्रेशन आईडी भेजी जाएगी जिसके माध्यम से वे साइंस चैलेंज को ज्वाइन कर सकते हैं। राहत की बात ये है कि प्रतिभागी छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। स्कूल www.cbse.gov.in पर क्लिक कर छात्रों के नाम रजिस्टर करने होंगे। प्रत्येक स्कूल हर कक्षा से 5 बच्चों को नॉमिनेट करेंगे। सीबीएसई हल्द्वानी की सिटी कॉर्डिनेटर मंजू जोशी ने सभी स्कूलों से बच्चों को साइंस चैलेंज में प्रतिभाग कराने को कहा है।

संबंधित समाचार