मुरादाबाद : कैमरे और वायरलेस सिस्टम से बॉर्डर पर रखेंगे नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। पुलिस के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निगरानी के लिए यूपी की सीमाओं से क्षेत्रों में पांच स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे और वायरलेस सिस्टम लगाये। एसडीएम परमानंद सिंह, सीओ डॉ अनूप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार चौधरी ने यूपी की सीमा से स्टे उत्तराखंड बॉर्डर की काशीपुर रोड, खैरूललापुर, …

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। पुलिस के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निगरानी के लिए यूपी की सीमाओं से क्षेत्रों में पांच स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे और वायरलेस सिस्टम लगाये। एसडीएम परमानंद सिंह, सीओ डॉ अनूप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार चौधरी ने यूपी की सीमा से स्टे उत्तराखंड बॉर्डर की काशीपुर रोड, खैरूललापुर, मस्तल्लीपुर, भायपुर, अलीगंज रोड पर स्थित सीमाओं का निरीक्षण किया।

चुनाव के दौरान वहां से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। वहां लगाए जा रहे सीसी टीवी कैमरों और वायरलेस से भी निगरानी के निर्देश दिए। मतदान से 24 घंटे पहले सीमाओं को सील करने के भी निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि कुछ सीमाओं पर सीसी टीवी कैमरे लगा दिये गये हैं। शेष स्थानों पर कैमरे लगाये जा रहे हैं।

संबंधित समाचार