रुद्रपुर में ठुकराल या फिर अरोड़ा, संशय बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड के बीच भाजपा ने पहले चरण में 59 चेहरों को प्रत्याशी के रूप में घोषित किया तो राजनीतिक गर्मी ऊधमसिंह नगर की रुद्रपुर सीट पर भी दिखने लगी। यह स्थिति इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं करने के कारण बनी हुई है। आठ सीटों पर नाम घोषित होने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड के बीच भाजपा ने पहले चरण में 59 चेहरों को प्रत्याशी के रूप में घोषित किया तो राजनीतिक गर्मी ऊधमसिंह नगर की रुद्रपुर सीट पर भी दिखने लगी। यह स्थिति इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं करने के कारण बनी हुई है। आठ सीटों पर नाम घोषित होने के बाद इस सीट पर राजकुमार ठुकराल या फिर शिव अरोड़ा भाजपा का चेहरा बनेंगे, इस पर संशय बरकरार है।

रुद्रपुर हॉट सीट मानी जाती है। इस बार इस सीट पर फेरबदल होगा या फिर सिटिंग विधायक को ही तीसरी बार मौका मिलेगा, सस्पेंस बना हुआ है। जिले की अन्य सीटों की बात करें तो इस बार पार्टी ने काशीपुर में विधायक रहे हरभजन सिंह के बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को मौका दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहले से ही खटीमा से टिकट मिलना तय माना जा रहा था। इसके साथ ही बाजपुर में यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के बाद राजेश कुमार को मौका मिला है। जसपुर में हार के बावजूद भाजपा ने शैलेंद्र मोहन सिंघल पर भरोसा किया है। इसके अलावा सभी सिटिंग विधायक हैं, जिन्हें मौका दिया गया है।

रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा और सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच फैसला लेने में हाईकमान ने जल्दबाजी नहीं की है। दोनों ही दावेदार अपनी-अपनी मजबूती बनाने के लिए दिल्ली में डेरा जमाए हैं। कयास दोनों को लेकर समान ही लग रहे हैं। वहीं, कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बात करें तो उन्होंने इस बार फेरबदल को लेकर भी बात कही है।

इसके पीछे कई कारण भी बताए जा रहे हैं। यदि भाजपा हाईकमान इसके आधार पर फैसला लेती है तो जिले की नौ विधानसभा सीटों पर तीन नए चेहरों के साथ घमासान देखने को मिल सकता है। हालांकि रुद्रपुर सीट पर विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थकों का कहना है कि पार्टी हाईकमान फेरबदल कर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेगी।

आठ सीटों पर किस सीट पर कौन रहेगा चेहरा
विधानसभा सीट नाम घोषित
खटीमा पुष्कर सिंह धामी
गदरपुर अरविंद पांडे
सितारगंज सौरभ बहुगुणा
जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल
काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा
किच्छा राजेश शुक्ला
नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा
बाजपुर राजेश कुमार

संबंधित समाचार