उत्तराखंड : फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 4818 नए मामले, चार मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4818 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत वाली बात है कि पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 3422 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके साथ ही चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4818 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत वाली बात है कि पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 3422 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसके साथ ही चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 24255 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1601 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 692, बागेश्वर जिले में 106, चंपावत जिले में 62, उत्तरकाशी जिले में 63, हरिद्वार जिले में 706, अल्मोड़ा जिले में 291, रुद्रप्रयाग जिले में 101, पिथौरागढ़ जिले में 106, टिहरी जिले में 161, चमोली जिले में 158, पौड़ी जिले में 181 और उधमसिंह नगर जिले में 590 केस आये हैं।

वहीं, बीते दिन मंगलवार को प्रदेश भर में 4402 नए मामले सामने आए थे। नैनीताल ज़िले की सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि कोरोना जांच को बढ़ा दिया गया है। अब होम आइसोलेशन के साथ अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

संबंधित समाचार