हल्द्वानी: मैं चुनाव प्रचार में प्लास्टिक और नॉन बायोडिग्रेडेबल सामग्री का इस्तेमाल नहीं करुंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सामान्य चुनावों में पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे इसलिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने पहल की है। अब कि बार प्रत्याशियों को नामांकन में चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का भी शपथ पत्र देना होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, विभिन्न दलों के प्रत्याशियों को इस बार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सामान्य चुनावों में पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे इसलिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने पहल की है। अब कि बार प्रत्याशियों को नामांकन में चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का भी शपथ पत्र देना होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, विभिन्न दलों के प्रत्याशियों को इस बार नामांकन में एक शपथ पत्र देना होगा कि वह अपने चुनाव प्रचार में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेगा। यानी की प्रचार में झंडे, पोस्टर, बैनर में प्लास्टिक और नॉन बायोडिग्रेडेबल  सामग्री का इस्तेमाल नहीं करेगा। शपथ पत्र देने के बाद भी वह चुनाव में इस तरह की सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

== चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे बच्चे व किशोर ==

अब कि बार प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में बच्चे व किशोर भी नहीं जाएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सख्ती से निर्देश दिए हैं कि 14-18 साल आयु के बच्चों व किशोरों के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे।

कोट

नामांकन में उम्मीदवारों को प्लास्टिक व नॉन बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग नहीं करने का  शपथ पत्र देना होगा। यदि फिर भी वह इस सामग्री का प्रयोग करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

= प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल

 

संबंधित समाचार