बाजपुर: बेकाबू डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत
बाजपुर, अमृत विचार। नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर बेकाबू डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। गुरुवार को …
बाजपुर, अमृत विचार। नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर बेकाबू डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
गुरुवार को नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर बरहैनी से लगभग तीन किमी दूर थाना कालाढूंगी क्षेत्र में तीव्र गति से आ रहे डंपर के चालक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी भवानीगंज रामनगर नैनीताल निवासी सूरज कुमारी (35) पत्नी संजय गुरूंग (मूल निवासी नेपाल) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई राजीव कुमार गुरूंग चोटिल हो गया।
वहीं, हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर बरहैनी के साथ ही कालाढूंगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल कालाढूंगी क्षेत्र होने की वजह से वहां की पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया जिसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
