बाराबंकी: 100 साल पुराने हरे वट वृक्ष में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। लगभग सौ वर्ष पुराने वट वृक्ष में अचानक आग लग गई। भारी लपटों को उठते देखकर गाँव के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल  घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वट वृक्ष में आग लगने …

बाराबंकी। लगभग सौ वर्ष पुराने वट वृक्ष में अचानक आग लग गई। भारी लपटों को उठते देखकर गाँव के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल  घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

वट वृक्ष में आग लगने से लोग हैं परेशान

मामला रामनगर क्षेत्र के सीहामऊ गांव का है जहां अचानक  हरे भरे पेड़ में आग लगना किसी आश्चर्य से कम नहीं है कई वर्षों पुराना वट वृक्ष पूरे गांव में लोगों के लिए आस्था का पृतीक है। सैकड़ों वर्षों से महिलाएं इसी वट वृक्ष की पूजा व शादी विवाह धनतिया आदि धार्मिक कार्यों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते चले आ रहें है। आग लगने के कुछ देर बाद भारी संख्या में गाँव के लोग इकट्ठा हो गये।

लोगों को ताज्जुब, हरा-भरा पेड़ कैसे जल गया…

ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने की तमाम कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों के द्वारा रात भर यह प्रयास चलता रहा। सुबह लोगों ने इसकी सूचना थाना रामनगर व अग्नि शमन विभाग को दी। अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से घंटों मस्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जब आग लगने के कारणों पर बात की तो ग्रामीणों ने अपने भिन्न भिन्न मत दिये। कुछ लोगों का कहना था कि इस मौसम में सूखी लकड़ी आसानी से नहीं जलती तो हरा पेड़ कैसे जल सकता है।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने की महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा: ब्रजेश पाठक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज