लखनऊ: फर्जी ग्राहक बन 1.60 लाख के मोबाइल की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ओएलएक्स पर दिये गये महंगे मोबाइल फोन का विज्ञापन देखकर ग्राहक बन एक लाख 60 हजार रुपये के मोबाइल फोन की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गुरुवार को खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर सिटी माण्टेसरी स्कूल के पास …

लखनऊ। ओएलएक्स पर दिये गये महंगे मोबाइल फोन का विज्ञापन देखकर ग्राहक बन एक लाख 60 हजार रुपये के मोबाइल फोन की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गुरुवार को खरगापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर सिटी माण्टेसरी स्कूल के पास से छीनकर भागे गये 1.60 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार ठगों की पहचान अयोध्या के महाराजगंज थानांतर्गत देवगढ़ निवासी दिव्यांशु पटेल (22) व गौड़ जिला बस्ती थानांतर्गत सावडीह निवासी आनंद यादव (24) के रूप में हुई है। मौके पर दोनों के पास से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं।

ये भी पढ़े:  बाराबंकी: 100 साल पुराने हरे वट वृक्ष में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी…

मामलों में उलझाकर देते थे ठगी की घटना को अंजाम

मामले की जानकारी देते हुए गोमती नगर विस्तार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्र ने बताया कि गत दिनों गोमती नगर विस्तार निवासी सनी ने ओएलएक्स पर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड थ्री को 1 लाख 60 हजार रुपये में मोबाइल बेचने के विज्ञापन डाला था। अयोध्या निवासी दिव्यांशु और आनंद ने ग्राहक बनकर मोबाइल खरीदने के लिए सनी को सिटी माण्टेसरी स्कूल के पास बुलाया। इस दौरान सनी को बातों में उलझाकर दोनों मोबाइल फोन छीनकर भाग गये।

ये भी पढ़े: लखनऊ: अवैध शराब का गढ़ बनती जा रही राजधानी, अब तक इतने पकड़े गए तस्कर…

लखनऊ: अखिलेश पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, किया ये बड़ा वादा…

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। उनके मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार ऐसी जानकारी सामने आ रही है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि अखिलेश यादव… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-akhilesh-will-contest-assembly-elections-for-the-first-time-made-this-big-promise/

संबंधित समाचार