अल्मोड़ा: सत्ता संग्राम से पहले गोल्ज्यू की शरण में धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 अल्मोड़ा, अमृत विचार। राज्य की राजनीति के मैदान में भाजपा विजय पताका फहरा सके। यह कामना लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध चितई स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। धामी ने यहां विधिवत पूजा अर्चना कर कोरोना संक्रमण के बीच हो रहे इस राजनीतिक संग्राम में प्रदेश की जनता पर कृपा दृष्टि बनाए रखने और …

 अल्मोड़ा, अमृत विचार। राज्य की राजनीति के मैदान में भाजपा विजय पताका फहरा सके। यह कामना लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध चितई स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। धामी ने यहां विधिवत पूजा अर्चना कर कोरोना संक्रमण के बीच हो रहे इस राजनीतिक संग्राम में प्रदेश की जनता पर कृपा दृष्टि बनाए रखने और पार्टी को बहुमत के साथ जीत दिलाने की प्रार्थना गोल्ज्यू भगवान से की।

शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निजी कार्यक्रम के तहत चितई मंदिर पहुंचे। यहां उनकी आगवानी के लिए अल्मोड़ा विधानसभा के उम्मीदवार कैलाश शर्मा, द्वाराहाट के अनिल शाही, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला और जागेश्वर के भाजपा नेता नरेंद्र बिष्ट पहले से ही मौजूद थे। धामी ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।

सीएम धामी ने कहा कि गोलू देवता न्याय के देवता माने जाते हैं और अगाध आस्था के प्रतीत हैं। उनकी भी ग्वल देवता पर अटूट आस्था है। यही कारण है कि आज लोकतंत्र के महापर्व पर वह यहां उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। महापर्व के दौरान कोरोना जैसी महामारी भी फैली है, जिससे उत्तराखंड पर भी संकट है।

धामी ने कहा कि उन्होंने ग्वल देवता से प्रार्थना की है वह प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हो सके। पूजा अर्चना के दौरान उनके साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारी और दिग्गज नेता मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार