भीमताल विधानसभा से कैड़ा को मिला टिकट तो 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दे दिया इस्तीफा
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं में दल बदलने और इस्तीफा देने का जोर है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद टिकट का ख्वाब संजोए नेताओं में खलबली मच गई। शुक्रवार को भीमताल विधानसभा सीट से तैयारी कर रहे पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं में दल बदलने और इस्तीफा देने का जोर है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद टिकट का ख्वाब संजोए नेताओं में खलबली मच गई। शुक्रवार को भीमताल विधानसभा सीट से तैयारी कर रहे पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने अपने 300 समर्थकों के साथ सामुहिक इस्तीफा दे दिया।
बता दें कि निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही मनोज साह और उनके समर्थक विरोध में उतर आए थे। गुरुवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में राम सिंह कैड़ा का नाम देखकर साह गुट में खलबली मच गई। जिसके बाद शुक्रवार को बैठक के बाद मनोज साह ने समर्थकों के साथ सामुहिक इस्तीफा दे दिया। अब साह ने निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान किया है।
