UP Election 2022: मेगा प्रचार के लिए तैयार BJP, CM योगी ने लखनऊ से रवाना किए 403 डिजिटल रथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीजेपी की जन विश्वास यात्रा के रथ के बाद अब पार्टी डिजिटल रथ का सहारा लेने जा रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से 403 प्रचार रथों को रवाना किया है। ये रथ सभी 403 विधानसभा सीटों पर जाकर प्रचार करेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री …

लखनऊ। बीजेपी की जन विश्वास यात्रा के रथ के बाद अब पार्टी डिजिटल रथ का सहारा लेने जा रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से 403 प्रचार रथों को रवाना किया है। ये रथ सभी 403 विधानसभा सीटों पर जाकर प्रचार करेंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। ये रथ हर विधानसभा में घूमेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इन रथों के जरिए पार्टी लाइव भाषण और नेताओं की छोटी सभा का प्रचार भी करेगी। इस तकनीक से सभाओं को आस पास के क्षेत्रों में भी लाइव किया जा सकेगा।

योगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से प्रचार रथ रवाना किए। ये रथ केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का प्रचार करेंगे।

पढ़ें- UP Election 2022: मायावती की चुनाव से पहले की चुप्पी पर प्रियंका गांधी ने जताई हैरानी, कही ये बड़ी बात…

 

संबंधित समाचार