नैनीताल और मुक्तेश्वर में गिरी बर्फ, पर्यटकों के चेहरे खिले, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल/हल्द्वानी/भवाली, अमृत विचार। मुक्तेश्वर और नैनीताल में बर्फबारी हुई है। हल्द्वानी में बारिश होने से गलन भरी ठंड पड़ रही है। नैनीताल में हुई अचानक हुई बर्फबारी से शहर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र पंगोट, बगड़ के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के दौरान कई दोपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल …

नैनीताल/हल्द्वानी/भवाली, अमृत विचार। मुक्तेश्वर और नैनीताल में बर्फबारी हुई है। हल्द्वानी में बारिश होने से गलन भरी ठंड पड़ रही है। नैनीताल में हुई अचानक हुई बर्फबारी से शहर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र पंगोट, बगड़ के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बर्फबारी के दौरान कई दोपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल भी हो गए। इस दौरान यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी देखकर काफी खुश हुए। हरियाणा से नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक दंपती अंशुमन व रिद्धि का कहना है कि शादी के बाद पहली बार घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे और यहां उन्हें बर्फबारी देखने के लिए मिली। इससे पहले उन्होंने कभी बर्फबारी नहीं देखी थी।

देखें वीडियो: मुक्तेश्वर में बर्फबारी का नजारा

जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे के भीतर एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अधिकतम तापमान 8 तथा न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि स्नो व्यू में लगे बर्फमापी यंत्र में 24 घंटे के भीतर तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने बताया कि झील का जलस्तर 9 फीट डेढ़ इंच पहुंच गया है।

हल्द्वानी में शनिवार को सुबह से बारिश का दौर जारी था। यहां बारिश की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि दोपहर बाद बारिश में कमी आई और कुछ देर के लिए धूप निकली। हालांकि गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे। खराब मौसम और लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव के सहारे बैठे रहे। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भवाली मे पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से कड़ाके ठंड जारी है। शनिवार को मुक्तेश्वर, रामगढ़, धारी, धानाचूली आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी हुई। वहीं भीमताल, भवाली आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई। पहाड़ों में बारिश ठंड बढ़ गयी है। वहीं पर्यटकों को अब भी बर्फबारी का इंतजार है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार