सानिया मिर्जा-राजीव राम की जोड़ी मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में, अब इनसे से होगी टक्कर
मेलबर्न। भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका के उनके जोड़ीदार राजीव राम ने रविवार को यहां सीधे सेट में एलेन पेरेज और मात्वे मिडलकूप को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत और अमेरिका की गैरवरीय जोड़ी ने कोर्ट नंबर तीन पर दूसरे दौर के मुकाबले में …
मेलबर्न। भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका के उनके जोड़ीदार राजीव राम ने रविवार को यहां सीधे सेट में एलेन पेरेज और मात्वे मिडलकूप को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत और अमेरिका की गैरवरीय जोड़ी ने कोर्ट नंबर तीन पर दूसरे दौर के मुकाबले में एक घंटा 27 मिनट में ऑस्ट्रेलिया की पेरेज और नीदरलैंड के मिडलकूप की जोड़ी को 7-6 (8/6),6-4 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में सानिया और राम की भिड़ंत सैम स्टोसुर और मैथ्यू एबडेन तथा जेमी फोरलिस और जेसन कुब्लर की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ियों के बीच होने वाले दूसरे दौर के मुकाबले की विजेता जोड़ी से होगी। सानिया और राम ने पहले दौर में सर्बिया की एलेक्सांद्रा क्रुनिच और निकोला केसिच की जोड़ी को हराया था। छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया को हालांकि महिला युगल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा था।

मौजूदा सत्र के बाद संन्यास की घोषणा करने वाली सानिया टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बची हैं। सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में शनिवार को मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया की दारिजा जुराक श्रेबर की जोड़ी पहले दौर में ही हार गई थी।
क्रेज्सिकोवा और कीज ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में
मेलबर्न। फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबरा क्रेज्सिकोवा ने चौथे दौर में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को सीधे सेट में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चौथी वरीय क्रेज्सिकोवा ने रोड लावेर एरेना में सिर्फ 85 मिनट में 2012 और 2013 की चैंपियन अजारेंका को 6-2, 6-2 से हराया। क्रज्सिकोवा ने चार ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिताओं में तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अगले दौर में क्रेज्सिकोवा का सामना 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन मेडिसन कीज से होगा जिन्होंने आठवीं वरीय पॉला बाडोसा को सीधे सेट में 6-3, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। चौबीसवीं वरीय अजारेंका ने क्रेज्सिकोवा के खिलाफ 28 सहज गलतियां की और पांच बार अपनी सर्विस गंवाई। क्रेज्सिकोवा ने पहले सेट के तीसरे और सातवें गेम में अजारेंका की सर्विस तोड़कर अच्छी शुरुआत की। क्रेज्सिकोवा ने दूसरे सेट के पहले गेम में भी अजारेंका की सर्विस तोड़ी और फिर आसान जीत दर्ज की। वह 34 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी परेशान नहीं दिखी।
