राज और डीके की कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज में काम करेंगे राजकुमार राव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव निर्माता-निर्देशक जोड़ी राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज में काम करते नजर आयेंगे। निर्माता-निर्देशक जोड़ी राज निदीमोरू और कृष्णा डीके ने अपनी अगली नेटफ्लिक्स सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका होगी।   View this post on Instagram   A …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव निर्माता-निर्देशक जोड़ी राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज में काम करते नजर आयेंगे। निर्माता-निर्देशक जोड़ी राज निदीमोरू और कृष्णा डीके ने अपनी अगली नेटफ्लिक्स सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

इस कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज को भव्य स्तर पर बनाया जाएगा, जिसमें राजकुमार राव पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आयेंगे।
यह दूसरा मौका होगा जब राजकुमार, निर्देशक जोड़ी डीके और राज के साथ काम करेंगे। इससे पहले वह फिल्म ‘स्त्री’ के लिए साथ आए थे। राजकुमार राव इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की और प्रोजेक्ट को एक रोमांचक शुरूआत बताया। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें:-Punjab Election 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा- ED सत्येंद्र जैन को कर सकती है गिरफ़्तार!

वक्र फ्रंट की बात करें तो साल 2022 राजकुमार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। राव के पास भूमि पेडनेकर के साथ ‘बधाई दो’, नेटफ्लिक्स की ‘मोन‍िका, ओ माई डार्लिंग’, अनुभव सिन्हा निर्देशित ‘भीड़’ समेत कई फिल्में हैं। इसके अलावा वह दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला पर एक बायोपिक में भी अभिनय करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ, राज और डीके की अगली फिल्म साइन करके, राजकुमार एक और जौनर को एक्सप्लोर करेंगे। राजकुमार के फैंस को उनके सभी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:-ICC Under-19 World Cup : बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पाकिस्तान ने पपुआ न्यू गिनी को हराया

संबंधित समाचार